हरियाणा की चौपटा अनाज मंडी में किसान मेले में सरसों के बीज के लिए किसानों के बीच मारामारी

सरसों के इस किस्म के बीज को लेकर लगी किसानों की लंबी लाइन 
 | 
सरसों के इस किस्म के बीज को लेकर लगी किसानों की लंबी लाइन 

mahendra india news, new delhi

कृषि विभाग की ओर से चौपटा की अनाज मंडी में वीरवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को निशुल्क सरसों का बीज दिया जाना था। जिसको लेकर किसानों की सुबह से अनाज मंडी में भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके बाद 11 बजे किसानों की भारी भीअड़ हो गई। इससे किसानों के बीच बीज को लेकर मारामारी शुरू हो गई। 

इस किस्म का दिया जाना है सरसों का बीज 
कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने बताया कि 800 किसानों को आरएस 725 सरसों किस्म का बीज दिया जाना है। एक किसान को एक थैली यानि दो किलो बीज दिया जाना है। इसके लिए किसानों से आधार कार्ड लिए गये। किसान मेले में किसानों की भीड़ ज्यादा हो गई। जिससे बीज बांटने में परेशानी आई। 

सरसों के इस किस्म के बीज को लेकर लगी किसानों की लंबी लाइन 

किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी 
कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने बताया कि किसानों को रबी फसल के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसी के साथ किसानों को पराली का प्रबंधन करें। क्योंकि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। इसी के साथ भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub