home page

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा समर्थक अनिल गनेरीवाला पांचवी बार बने प्रधान, महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट में सभी पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध

 | 
Former minister Gopal Kanda supporter Anil Ganeriwala became the head for the fifth time, all the office bearers were elected unopposed in Maharaja Agrasen School Charitable Trust
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में सिरसा के प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के  प्रधान, उप प्रधान, सचिव,  संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में शनिवार को नामाकंन पत्र दाखिल किए गए। सभी पदों पर एक एक उम्मीदवार ने नामाकंन दाखिल किया। ऐसे में सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।  

पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा समर्थक अनिल गनेरीवाला पांचवी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए जबकि भीम सर्राफ को उप प्रधान, कुंज बिहारी रातुसरिया को सचिव, संयुक्त सचिव पद के लिए रतन जिंदल, सुनील सर्राफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद सदस्यों ने गोबिंद कांडा और अन्य पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी तो ढोल की थाप पर समर्थक जमकर झूमे।


शनिवार को महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के  प्रधान और विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर नामाकंन का दिन था। यह नामाकंन प्रक्रिया  चुनाव अधिकारी दीपक मोंगा एडवोकेट की देखरेख में किया गया।  प्रधान पद के लिए  गोपाल कांडा समर्थक अनिल गनेरीवाला, उप प्रधान पद के लिए भीमसैन सर्राफ,  सचिव पद के लिए कुंज बिहारी रातुसरिया,  कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील सर्राफ,  संयुक्त सचिव पद के लिए रतन जिंदल, कार्यकारिणी सदस्य के लिए अशेाक बांसल,  निरंजन कुमार हिसारिया, वेद प्रकाश गोयल, सुशील कुमार बंसल, राजेंदर कुमार गनेरीवाला, नीलेश बंसल, भागीरथ गुप्ता, देव प्रकाश बांसल,  सुरेंद्र मिंचनाबाद और पराशर महिपाल ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय तक अन्य किसी ने नामाकंन पत्र दाखिल नहीं किया यानि हर पद पर एक एक व्यक्ति ने ही नामांकन किया था ऐसे में सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सभी विजेताओं को  विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा समर्थक अनिल गनेरीवाला ने लगातार पांचवी  बार प्रधान पद पर कब्जा किया है। उन्होंने इसके लिए गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों भाइयों का उन पर सदैव आशीर्वाद रहा है। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों का भी आभार जताया।  इसके बाद सदस्यों और उनके परिजनों ने गोबिंद कांडा और विजयी अन्य पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।   ढोल की थाप पर समर्थक जमकर झूमे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

WhatsApp Group Join Now


वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने सर्वसम्मति से पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार जताया। गोबिंद कांडा ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से अग्रसेन स्कूल चलाया जा रहा है। आगे भी इस शिक्षण संस्थान को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने अनिल गनेरीवाला और सभी को शुभकामनाएं दी