Haryana Weather : हरियाणा के 22 शहरों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी, देखें कहां कहां होगी बारिश?
Haryana Weather Update: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां तेज बारिश के साथ 30 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। अलर्ट वालें शहरों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। कुछ ही घंटों बाद यहां बारिश हो सकती है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :01/08/2024 02:40:2) महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, में मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/pGJA5bY0dp
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 31, 2024
इन शहरों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, रानिया, सिरसा, डबवाली, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाड़ी, सिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर और फतेहाबाद में तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ यहां 30 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :01/08/2024 06:03:2) सिरसा, में मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/ZQjO6FV4k3
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 1, 2024
पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों में खूब बारिश हुई। बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश हिसार में दर्ज की गई, यहां 15 एमएम बारिश हुई। वहीं अंबाला में 12 एमएम, सिरसा में 10, भिवानी में 9, जींद में 12.5, करनाल में 11.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
Observed #Maximum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh dated 31-07-2024 pic.twitter.com/z401yXfm6K
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 31, 2024
वहीं गुरुग्राम में भी बारिश के बाद हालात बिगड़ते हुए नजर आए। सड़को पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।