Haryana Weather: हरियाणा के इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
 Haryana Weather: हरियाणा के इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Haryana Weather Alert: Haryana में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। इसी बीच आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। Mousam विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का Alert जारी किया है। Mousam विभाग की मानें तो Haryana में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। IMD का कहना है कि प्रदेश में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मानसून का असर दिखेगा।

आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

Mousam विभाग के मुताबिक आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा अधिकतर शहरों में बादल छाए रहेंगे।


31 जुलाई से 2 अगस्त तक Haryana में बारिश 

चौधरी चरण सिंह Haryana कृषि विश्वविद्यालय के Mousam विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून मध्य भारत में अब तक ज्यादा एक्टिव रहा है, क्योंकि उत्तर भारत की तरफ कोई दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाया। बीच में पंजाब में 2 दिन के लिए क्षेत्र बना था जिससे Haryana में बारिश हुई थी।

WhatsApp Group Join Now

लेकिन अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं फिर से Haryana में एंट्री कर रही हैं। वहीं टर्फ रेखा उत्तर की ओर सामान्य स्थिति में आ रही है। इसके कारण 31 जुलाई रात से 2 अगस्त तक Haryana में बारिश के आसार हैं।
 

News Hub