home page

विधायक नैना सिंह चौटाला ने ब्रह्मकुमारीज की ओर से आमजन में धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की मुहिम की प्रशंसा

 | 
 ब्रह्मकुमारीज की महिला विंग की नेशनल कोऑर्डिनेटर सविता भी विशेष रूप से मौजूद रही
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के डबवाली हलका में बाढड़ा हलका की विधायक नैना सिंह चौटाला ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मट्टदादू ने बताया कि विधायक नैना सिंह चौटाला सर्वप्रथम हलके के गांव अबूबशहर पहुंची जहां उन्होंने ब्रह्माकुमारीज की ओर से स्थापित शिव वाटिका का उद्घाटन किया। इस दौरान माउंटआबू से विशेष रूप से आई ब्रह्मकुमारीज की महिला विंग की नेशनल कोऑर्डिनेटर सविता भी विशेष रूप से मौजूद रही। 


कार्यक्रम के दौरान विधायक नैना सिंह चौटाला ने ब्रह्मकुमारीज की ओर से आमजन में धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनका प्रचार प्रसार करने की मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों से आमजन में धार्मिक क्षेत्र में आगे बढऩे की इच्छाएं बलवती होती हैं। 

विधायक नैना चौटाला बाद में वे गांव में ही सरपंच भीम सहारण के आवास पर पहुंची और सहारण परिवार के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों से भी मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से संसदीय चुनावों में जेजेपी को सफल बनाने का आह्वान किया। 


युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष मट्टदादू के मुताबिक इसके बाद विधायक नैना सिंह चौटाला के नेतृत्व में हलके के गांव राजपुरा माजरा से अनेक कंबोज परिवारों ने जेजेपी परिवार का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों में नामदेव, पूर्ण चंद, भजनलाल, वरियाम चंद, रमेश कंबोज, ओम प्रकाश, कृष्णा रानी, राजीव कंबोज, ज्ञान चंद, रणजीत कंबोज, मनजीत कंबोज व राम सिंह आदि अन्य व्यक्ति शामिल थे। 

WhatsApp Group Join Now

विधायक नैना सिंह चौटाला ने सभी को पार्टी के पटके पहनाकर जेजेपी परिवार में शामिल किया और उन्हें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का हिस्सा बनाने और जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।