home page

लुधियाना से बठिंडा तक का सफर होगा मात्र 45 मिनट में तय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया पंजाब में 2 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

जानिए किन प्रदेशों को मिलेगा बड़ा फायदा 
 | 
 जानिए किन प्रदेशों को मिलेगा बड़ा फायदा 

mahendra india news, new delhi

देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। देश के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी होशियारपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 4 हजार करोड़ रुपए के 29 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इसी के साथ साथ ही उन्होंने 12 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लुधियाना से बठिंडा तक ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा जोकि 75 किलोमीटर लंबाई का होगा। इस पर परियोजना पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके बाद लुधियाना से बठिंडा की दूरी 45 मिनट में दूरी तय होगी। इसको दिसंबर 2025 तक निर्माण कर लिया जाएगा। इससे हलवारा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी होगी। 


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2014 से नरेंद्र मोदी सरकार का ध्यान सड़क मार्ग ढांचे के विकास की तरफ है। अमृतसर हवाई अड्डे से रमदास तक 4 लेन हाईवे का कार्य 2024 में मुकम्मल हो जाएगा। इससे श्री करतारपुर साहिब को जाने वाला रास्ता आसान हो जाएगा। इसी के साथ लुधियाना से समराला चौक तक 13 किलोमीटर सड़क का कार्य जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि पराली से बायो फ्यूल तैयार किया जाएगा, इसलिए पंजाब के किसान पराली न जलाएं।

WhatsApp Group Join Now