गर्मी ने तोड़े रिकार्ड: ये हैं देश में 10 सबसे गर्म शहर, जहां ये रहा तापमान

 | 
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड: ये हैं देश में 10 सबसे गर्म शहर, जहां ये रहा तापमान 
mahendra india news, new delhi

गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। भयंकर गर्मी ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। इसी के साथ ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सारे देश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हर दिन अधिकतम तापमान नए स्तर पर पहुँच रहा है। भारत में 28 मई को सबसे ज्यादा तापमान इन 10 शहरों में दर्ज किया गया।

राजस्थान के चुरु में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे पहले लगातार 3 दिनों तक फलौदी 50 डिग्री से ज्यादा तापमान के साथ देश में सबसे गर्म शहर था।
हरियाणा के सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान रहा 
राजस्थान के गंगानगर शहर में 49.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यूपी के झांसी शहर में तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
हरियाणा का नारनौल शहर में 48.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान के साथ भीषण गर्मी से तप रहा है।
हरियाणा के हिसार ने 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा


राजस्थान के बीकानेर ने 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। यह शहर थार रेगिस्तान के निकट स्थित है। 
मध्य प्रदेश के दतिया में 48.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा। 

WhatsApp Group Join Now


यूपी के हमीरपुर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। यूपी में हीट अलर्ट जारी है
राजस्थान के कोटा (एरोड्रम) में 48.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड हुआ है।
यूपी का प्रयागराज/घूपुर भी सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यहां 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

News Hub