home page

Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में वीटा ने शुरु की विवाह शगुन योजना, शादी का कार्ड दिखाने पर दूध, घी में मिलेगी इतनी छूट

 | 
 Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में वीटा ने शुरु की विवाह शगुन योजना, शादी का कार्ड दिखाने पर दूध, घी में मिलेगी इतनी छूट
Vivah Shagun Yojana: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को शादी का कार्ड दिखाने पर वीटा के उत्पादों में 3 प्रतिशत तक की छूट मिल जाएगा। इसके लिए वीटा ने विवाह शगुन योजना की शुरुआत की है।

इस स्कीम के तहत वीटा अपने उपभोक्ताओं को कम दामों पर उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही वीट विवाह स्थल पर इन उत्पादों की मुफ्त डिलीवरी भी करेगी। इस स्कीम को 1 अप्रैल से शुरु किया गया है।

भिवानी जिले में चिलिंग सेंटर चल रहा है, जो रोहतक के मिल्क प्लांट से जुड़ा है। भिवानी और चरखी दादरी जिला में भिवानी के चिलिंग सेंटर से डेढ़ सौ से अधिक दुग्ध समितियां जुड़ी हैं, जो रोजाना 32 हजार लीटर से अधिक का दूध उत्पादन कर रही हैं।

वीटा इसी दूध से कई तरह के खाद्य उत्पाद तैयार करता है। इसे अब शादियों में भी आम लोगों को शादी के कार्ड दिखाने पर छूट के साथ मुफ्त होम डिलीवरी की सेवाएं देगा।

दरअसल, वीटा डेयरी के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की तर्ज पर उपभोक्ताओं के लिए विवाह शगुन योजना लेकर आया है। इसके तहत वीटा डेयरी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को दूध, दही, मक्खन समेत सभी उत्पाद वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर किफायती दामों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह वीटा ने भी अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्पाद विवाह स्थल तक पहुंचाने के लिए फ्री डिलीवरी की भी व्यवस्था की है।

योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को शादी का कार्ड वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर जमा करवाना होगा। उपभोक्ता को उत्पाद के लिए राशि भी पहले ही जमा करवानी होगी। इसके बाद उपभोक्ता को खाद्य उत्पाद मिलेगा। प्लांट रेट के लिए नई लिस्ट बनाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

इसके हिसाब के उपभोक्ता को छूट दी जाएगी। जिला वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से प्रतिदिन 32 हजार लीटर दूध की चिलिंग करके सप्लाई की जाती है। आरंभ में योजना को भिवानी, रोहतक, झज्जर, नारनौल, सोनीपत, रेवाड़ी, दिल्ली में लागू किया गया है।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से किफायती दामों पर उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। छूट के दामों का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को शादी का कार्ड वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर जमा करवाना होगा।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्पाद विवाह स्थल तक पहुंचाने के लिए मुफ्त डिलीवरी की भी व्यवस्था की है। ये छूट दो से तीन फीसदी तक हो सकती है। -सुभाष शर्मा, इंचार्ज, मिल्क चिलिंग सेंटर भिवानी।