24 मार्च 2025 का मौसम : हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में कल भी गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ के मध्य भाग और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
एक ट्रफ/पवन असंगति दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊ ंचाई तक फैली हुई है।
उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है। नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हो सकती हैं।
हल्की बरसात की संभावना आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में बनी रहेगी। 24 मार्च की रात से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियाँ शुरू हो सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, आंतरिक महाराष्ट्र और देश के पश्चिमी हिस्सों में फिर से बढ़ सकता है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में दर्ज की गई।
हल्की बारिश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हुई। छिटपुट ओलावृष्टि छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में देखी गई।