home page

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल से बदलेगा मौसम, कई प्रदेशों में होगी बरसात

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम

 | 
जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम

mahendra india news, new delhi
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह HARYANA कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम पूर्वानुमान अनुसार हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर बुधवार तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है, इससे प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। 


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी रात्रि से 3 फरवरी के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादल रहने  तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है, इससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर है। 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचने की संभावना है। जेट स्ट्रीम औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर है इसमें हवाओं की गति 142-160 नॉट है।

WhatsApp Group Join Now

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बिहार, उत्तरी एमपी, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर ऐसी स्थितियाँ संभव हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात हुई। असम और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार और दक्षिण उत्तराखंड में 1 या 2 स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही। कुछ हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।