home page

हरियाणा पंजाब सहित इन प्रदेशों में आज से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश


पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का दौर जारी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले समय में मौसम 

 | 
 पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का दौर जारी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले समय में मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का दौर जारी है, जिस कारण से मैदानी एरिया में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं बरसात को लेकर भी अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक निम्न दवा की रेखा के रूप में देखा जा सकता है जो औसत स्तर से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और लगभग 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 74 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12.6 किलोमीटर ऊपर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर देश में चल रही है।
पूर्वी असम और आसपास के एरिया पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तमिलनाडु तक जा रही है जो मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है। 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बरसात संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बरसात संभव है। 3 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने की उम्मीद है और 5 फरवरी तक जारी रह सकती है। 

WhatsApp Group Join Now

शनिवार से यानि 3 फरवरी को राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब, haryana, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, delhi और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। 4 और 5 फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। 5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी और 6 फरवरी तक मौसम