home page

हरियाणा के किसान की बेटी बनीं DHO, दिन-रात मेहनत कर पाई सफलता, जाने इनकी Success स्टोरी

 | 
 हरियाणा के किसान की बेटी बनीं DHO, दिन-रात मेहनत कर पाई सफलता

Haryana: हरियाणा के यमुनानगर की बेटी डॉ. शिखा सैनी का जिला बागवानी अधिकारी (DHO) के पद पर सिलेक्शन हुआ है। डॉ. शिखा गोल्ड मेडलिस्ट है। शिखा किसान परिवार से संबंध रखती है। वे जल्द ही जिला कुरुक्षेत्र में कार्यभार संभालेगी। 

डॉ. शिखा के भाई कर्ण सिंह कृषि विभाग में एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। शिखा सैनी ने इंडियन काउंसिल एग्रीकल्चर रिसर्च में फर्स्ट अटेंप्सट में क्लीयर करते हुए 5वां रैंक हासिल किया है। वह जिला बागवानी अधिकारी के रुप में चयनित हुई है। इनका रिजल्ट पिछले महिने जारी हुआ था। उन्होंने इस पद तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

यहां से हुई स्कूलिंग

शिखा सैनी मेडिकल से 12वीं कक्षा सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी से पास की है। इसके बाद बीएससी हॉर्टिकल्चर की डिग्री नवसारी गुजरात से की है। MSc पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना से की है। इस सम पीएचडी की डिग्री भारती कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से कर रही है। 

शिखा बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये दो भाई-बहन हैं। शिखा का कहना है कि बचपन ही लक्ष्य तय किया हुआ था कि प्रशासनिक सेवाओं में जाना है। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। शिखा का कहना है कि सफलता के लिए मेहनत जरुरी है। इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है, जिसे अपनाकर सफलता हासिल का जा सके। जॉइनिंग को लेकर बताया कि चयनित होने का लेटर तो मिल गया है। 

WhatsApp Group Join Now

अभी वह पीएचडी कर रहीं है। यह भी जल्द पूरी होने वाली है। फिर भी परमिशन के बाद वे जॉइन करेंगी। उन्हें कुरुक्षेत्र में जॉइन करना है। जिला बागवानी का पद संभालने को उत्साहित हैं। बचपन में देखा सपना कड़ी मेहनत करने के बाद पूरा हुआ है।

 शिखा सैनी के पिता रमेश सैनी का कहना है कि उनको अपने दोनों बच्चों पर गर्व है। दोनों ने गर्व से उनका सिर ऊंचा कर दिया है। उनके दोनों बच्चों की मेहनत का परिणाम है कि आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। शिखा का भाई कर्ण सिंह सैनीकृषि विभाग में एडीओ के पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाई-बहन आफिसर हैं। एक घर में दो ऑफिसर बने हैं।