home page

Fastag New Rule: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा 'जुगाड़', हाथ से Fastag दिखाकर कटवाया तो होगा ये काम

 | 
 Fastag New Rule: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा 'जुगाड़', हाथ से Fastag दिखाकर कटवाया तो होगा ये काम 

Fastag New Rule : जो लोग हाथ से Fastag दिखाकर टोल कटवाते है, उनके लिए एक जरूरी खबर है। अब ऐसे लोगों से दोगुना टोल वसूल किया जाएगा। इसके लिए   हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर पर स्थिति बदरपुर टोल प्लाजा पर यह नियम लागू कर दिया गया है। 

दरअसल, फास्टैग को कार के फ्रंट शीशे पर लगाने का नियम है। लेकिन, कुछ वाहन चालक FasTag स्टीकर को कार पर लगाने की बजाय हाथ से दिखाकर टोल टैक्स कटवाते हैं। ऐसा करने से टोल प्लाजा पर ज्यादा समय लगता है और कई बार जाम भी लग जाता है। 

इसी के चलते  पुर टोल प्लाजा पर नोटिस चस्पा दिया गया है। वहीं 22 जुलाई से यह नियम टोल प्लाजा पर लागू हो जाएगा। यहां से जो भी वाहन चालक गुजरेंगे। उन्हें अपनी कार की फ्रंट शीशे पर Fastag लगाना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उनसे दोगुना किराया वसूल किया जाएगा। 

क्यों कार के शीशे पर वाहन चालक नहीं लगाते Fastag 
दरअसल, कुछ वाहन चालक हमेशा जुगाड़ के मूड में रहते हैं और टोल बचाने के लिए Fastag को कार के शीशे पर नहीं लगाते हैं। जहां जुगाड़ लग जाता है। वहां टोल नहीं लगता है और जहां जुगाड़ या सिफारिश काम नहीं आती। वहां उन्हें टोल कटवाना पड़ता है। 

WhatsApp Group Join Now