home page

हरियाणा और राजस्थान पुलिस के बीच ठनी, दोनों राज्यों में रोडवेज के ताबड़तोड़ चालान, जानिये क्या है पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा और राजस्थान पुलिस के बीच ठनी, दोनों राज्यों में रोडवेज के ताबड़तोड़ चालान, जानिये क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा और राजस्थान पुलिस के बीच अब विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा पुलिस की महिला कर्मचारी की रोडवेज में टिकट विवाद के बाद राजस्थान रोडवेज बसों के चालान काटे गए थे, लेकिन अब राजस्थान में पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटने शुरु कर दिये हैं।

दरअसल यह विवाद एक महिला पुलिसकर्मी की वजह से बढ़ गया है। दोनों राज्यों के बीच यह चालान विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है और इस प्रकार के विवाद में परिवहन विभाग ने नुकसान हो रहा है।

एक दिन पहले सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मी की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो राजस्थान रोडवेज की बस में यात्रा के दौरान टिकट लेने से इंकार कर रही थी। इसके बाद कंडक्टर और महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया था। 

इस विवाद के चलते जहां हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की बसों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं, वहीं अब राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटे जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस पिछले तीन दिनों के भीतर राजस्थान रोडवेज की करीब 90 बसों के चालान काट चुकी है।

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में काटे गए हरियाणा रोडवेज के चालान जयपुर में हुए हैं। नौ बसों के चालान सिंधी कैंप और 17 बसों के चालान सड़वा मोड़ पर हुए हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की जानकारी में पूरा मामला डाला जा चुका है।