home page

हरियाणा में मानसून एक्टिव होने से आज भी होगी भारी बरसात, अलर्ट

 | 
 हरियाणा में मानसून एक्टिव होने से आज भी होगी भारी बरसात, अलर्ट 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से एक बार से फिर से मौसम में बदल गया है। प्रदेश में वीरवार को आसमान में सुबह से कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ कई स्थानों पर  बरसात हो रही। मौसम विभाग ने 8 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ ही इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड की हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में तेज और भारी बरसात का अलर्ट हैं। इसी के साथ ही सिरसा, फतेहाबाद व हिसार सहित अन्य जिलों में बरसात होगी। 

मौसम वैज्ञानिकों के  अनुसार, आगामी 22 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने और इस दौरान हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। बाजरे की फसल पर विशेष रूप से खतरा है, क्योंकि अगर हवाओं के साथ तेज बरसात की उम्मीद है, तो फसल के गिरने की संभावना काफी बढ़ जाती है। किसानों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि बाजरे और कपास की फसलें उनकी आय का मुख्य स्रोत हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

WhatsApp Group Join Now