home page

हरियाणा में अभय चौटाला हो या दुष्यंत चौटाला; जनता ने फेर लिया मुंह, केवल 2 सीट पर इनेलो

 | 
हरियाणा में अभय चौटाला हो या दुष्यंत चौटाला; जनता ने फेर लिया मुंह, केवल एक सीट पर इनेलो
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना हो रही है।  हरियाणा में हैरान करने वाले रिजल्ट आते दिख रहे हैं। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही जा रही थी लेकिन अब तक के रुझानों में भारतीय जनता स्पष्ट बहुमत पाती नजर आ रही है। भाजपा अब तक के रुझानों में 50 सीटों पर आगे चल रही है। 

इनेलो को 2 सीटों पर विजय मिली है। डबवाली से आदित्य व रानियां से अर्जुन चौटाला चुनाव जीते हैं। ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव हार गये हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंध लगा दी है। कांग्रेस के कई विधायकों को हार मिली है। बता दें कि सोनीपत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निखिल मदान ने जीत दर्ज की है। गोहाना विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा विजयी हुई हैं। खरखोदा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पवन खरखोदा ने जीत हासिल की। राई विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने जीत हासिल की है। बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज भालू ने जीत दर्ज की। 
आजाद उम्मीदवार कपूर सिंह नरवाल बरोदा सीट पर दूसरे स्थान पर रहे। गन्नौर विधानसभा सीट पर आजादी प्रत्याशी देवेंद्र कादियान विजय रहे।
 

कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत
इसी के साथ ही गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की मंजू हुड्डा को 70626 वोटों से हराया। 
पुन्हाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास ने 31,916 वोटों से जीत दर्ज की है। सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। औपचारिक घोषणा बाकी है।

WhatsApp Group Join Now

ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय चौटाला कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल से करीब दस हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यानि ये कहे कि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी, दोनों के बड़े बड़े किले ढहते दिख रहे हैं। केवल इनेलो के अर्जुन चौटाला ही अपनी रानिया सीट से आगे चल रहे हैं। 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ रानियां रिपोर्ट 
ऐलनाबाद विधानसभा के 9 राउंड की रिपोर्ट 
भरत सिंह बेनीवाल कांग्रेस-48198
अभय सिंह चौटाला इनेलो- 38177
अमीर चंद बीजेपी-9306


10021 वोटो से भारत सिंह बेनीवाल आगे