home page

सीडीएलयू सिरसा के पंजाबी विभाग में विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के साहित्यकार गुरशमिन्दर सिंह ने की शिरक्त

 | 
Australian litterateur Gurshminder Singh participated in the extension lecture program in the Punjabi department of CDLU Sirsa

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा मेंं स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पंजाबी विभाग में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई के दिशा निर्देशन में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया से आए हुए साहित्यकार एवम लेखक गुरशमिन्दर सिंह ने शिरकत की जिन्होंने लगभग 60 देश में घूमने के दौरान हुए अनुभवों को सांझा किया।


 उन्होंने मीडिया से भी जुड़े होने के कारण पंजाबी मीडिया के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि सभी को अपने जीवन में आगे आने वाली मुश्किलों का डटकर सामना करना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने आधुनिक युग में बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव के साथ-साथ पंजाबी भाषा को कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स में प्रयोग किया जा सकता है, इस बारे में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने पंजाबी साहित्य से जुड़े होने के कारण पंजाबी साहित्य और पंजाबी साहित्यकारों की उपलब्धियां की जानकारी दी। 

विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रणजीत कौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्य वक्ता द्वारा दिए गए व्याख्यान की प्रशंसा की। विभाग के प्राध्यापक गुरसाहिब सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के साथ आए हुए भूपेंद्र पन्नीवालिया ने गुरशमिन्दर सिंह के जीवन संघर्ष के बारे में अवगत करवाया। मंच का संचालन विभाग के प्राध्यापक डॉ हरदेव सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे।सार रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन एवं नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। रेलवे द्वारा रेवाडी-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन एवं नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. ट्रेन संख्या 05632, रेवाडी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.02.25 से रेवाडी से 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.00 बजे रवाना होकर 22.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.15 बजे हिसार पहुॅचेगी। 

2. ट्रेन संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 01.02.25 से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी उस रेलसेवा के मार्ग में भवानी खेडा, हांसी, सातरोड एवं हिसार स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।