home page

हरियाणा में कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया दीपावली पर गिफ्ट, मिठाई के लिए मिलेंगे ये राशि

जानिए क्या क्या किया है सरकार ने 
 | 
जानिए क्या क्या किया है सरकार ने 

mahendra india news, new delhi

haryana में मुख्यमंत्री मनोहर सरकार ने दीपावली पर बढिय़ा गिफ्ट दिया है। इस बार दीपावली पर कर्मचारियों को 501 रुपए की राशि सरकार भेजेगी। वह इस राशि से मिठाई खरीदकर अपना और अपने परिवार का मुंह मीठा करेंगे, इस बार प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी (ग्रामीण और शहरी), सभी चौकीदार (ग्रामीण और शहरी) और सभी ट्यूबवेल ऑपरेटर्स को दीपावली की मिठाई के 501 रुपए सरकार दिए जाएंगे। 


आपको बता दें कि haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दीपावली के अवसर पर कॉन्ट्रैक्ट, एडहॉक, डेली वेज पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दे चुके हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब ऐसे कर्मचारी 52 साल तक सरकारी रेगुलर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 


haryana में लगातार ग्रामीण सफाई कर्मी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के सफाई कर्मचारी भी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं। पिछले माह कर्मचारियों ने हरियाणा में विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया था। ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारी दोनों ही प्रदर्शन लंबे समय से करते आ रहे हैं। ऐसे में सरकार कोशिश है कि किसी तरह से दोनों सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट देकर नाराजगी की दूर की जाए। 

WhatsApp Group Join Now