home page

दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक आज, राजस्थान को लेकर किया जाएगा मंथन

केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बैठक होगी
 | 
केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बैठक होगी

mahendra india news, new delhi

केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में सोमवार को बैठक होगी। इसमें चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शाम 5 बजे होगी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।


आपको बता दें कि कांग्रेस ने 27 अक्टूबर को 19 प्रत्याशियों की अपनी तृतीय लिस्ट जारी की। इससे अब पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की संख्या 95 हो गई है। कांग्रेस की लिस्ट में 13 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। शोभा रानी कुशवाह को धौलपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। शोभा को पिछले साल जून में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


आपको बता दें कि कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को अपनी द्वितीय लिस्ट जारी की, इसमें 43 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसमें मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व गोविंद राम मेघवाल का भी नाम शामिल था। मेघवाल को खाजूवाला, खाचरियावास को सिविल लाइंस और परसादी लाल मीणा को लोलसोट से टिकट दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस ने प्रथम लिस्ट 21 अक्टूबर को जारी की थी, इसमें 33 प्रत्यशियों को नाम शामिल थे। पिछली बार 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 73 सीटें मिली थी। अशोक गहलोत बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सीएम बन गये।