home page

दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था : शशि सचदेवा

सिरसा के बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित 
 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
सिरसा के बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में बरनाला रोड स्थित श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा में दशहरा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ‌शिक्षा विद शशि सचदेवा ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को दशहरा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता,  मैं बुराई पर अच्छाई की जीत के इस दिवस की बधाई देती हुं।


महोत्सव के दौरान मंजीत के नेतृत्व में कक्षा प्रवेश वाटिका से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों राम लीला दिखाई गई तथा इससे संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा राखी साहनी के नेतृत्व में राम लीला का सफल मंचन किया।


सर्वप्रथम देवयानी मेहता ने विद्यार्थियों को राम लीला के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार मां- बाप के आज्ञा का पालन करने के लिए भगवान राम, सीता व लक्ष्मण को 14 वर्षों के लिए वन जाना पड़ा रावण का वध करके वे माता सीता को लेकर वापस अयोध्या आए तो वहां के निवासियों ने उनका पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया।
इस लिए दशहरा मनाया जाता है। 

सिरसा में जला 70 फीट का रावण, बिजली मंत्री बोले रामा क्लब का प्रयास अनुकरणीय, नहीं देखा ऐसा भव्य दशहरा महोत्सव


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने विद्यार्थियों को भगवान राम द्वारा दिखाए सन्मार्ग पर चलने की सलाह दी। तदुपरांत प्रतिभागी विद्यार्थियों को विद्यालय की समिति के सदस्यो के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।