home page

गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो हुई मंजूर, आज जेल से बाहर आने की उम्मीद

सजा सुनाने के बाद गुरमीत सिंह इतनी बार जेल से बाहर आ चुके हैं 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
file photo

mahendra india news, new delhi

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर आज यानि मंगलवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। आपको बता दें कि रोहतक रेंज आयुक्त कार्यालय से सोमवार को फरलो मंजूरी के निर्देश हुए हैं। यूपी के बागपत जिले के बरनावाल आश्रम में फरलो की अवधि में रहना होगा।


गुरमीत राम रहीम 28 अगस्त 2017 को 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। बता दें कि सजा सुनाने के बाद गुरमीत सिंह सात बार जेल से बाहर जा चुका है।24 अक्टूबर 2020- 24 घंटे की सीक्रेट पैरोल
21 जून 2021 को 48 घंटे की कस्टडी
सात फरवरी 22 - 21 दिन की पैरोल
जून 2022 - 30 दिन की पैरोल
अक्टूबर 2022 - 40 दिन की पैरोल
जनवरी 2023 - 40 दिन की पैरोल
जुलाई 2023 - 30 दिन की पैरोल


ऐसे मिलती है फरलो
आपको बता दें कि लंबी सजा के कैदी को फरलो दी जाती है। यह कैदी की एक तरह से छुट्टी होती है, इसमें कुछ दिन के लिए जेल से रिहा किया जाता है। फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार से जोड़कर देखा जाता है। बता दें कि यह बिना किसी कारण के भी मिल जाती है। फरलो देने का उद्देश्य कैदी के अपने स्वजनों और समाज में लोगों से मिलने का रहता है। जेल के नियमों के आधार पर फरलो देने का प्रावधान होता है।