Haryana : हरियाणा के इन इलाकों में अगले 3 घंटों में होगी बहुत तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में आबकी बार अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। सुबह से ही उत्तरी हरियाणा व अन्य जिलों में बारिश आ रही रही है और ये बारिश अगले 5 दिनों तक हो सकती है । हरियाणा के अधिकांश जिलों मे आबकी बार में भारी बारिश भी हो सकती है।
अभी सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान था लेकिन पिछले कुछ घंटों से बादलवाई के कारण मौसम ठंडा हो चुका है , जिस कारण लग रहा है की अगले 3 से 5 घंटों में सिरसा समेत यहां के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। और अन्य जिलों में बारिश का मौसम भी बन हुआ है हवा का रुख भी काफी तेज है जिस कारण आसामान में गहने काले बादल छा गए है और लोगों को इस कारण उमस और गर्मी से काफी निजात मिल रही है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा रही थी।
हरियाणा में IMD ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकि जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।
अब तक कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान 39.4 डिग्री, रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और उमस से लोग ज्यादा परेशान हैं।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।