home page

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 8 जनवरी तक मूसलाधार बारिश, ओला भी गिरेंगे

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 
 
 | 
जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। हरियाणा व दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। 8 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने से बरसात की संभावना बन रही है। इसी के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हरियाणा और राजस्थान का हाल इन दिनों शिमला और नैनीताल जैसा है।  शीतलहर  और कोहरे की वजह से दिल्ली का तापमान लगातार गिरता जा रहा है, अगले कुछ दिनों में घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान है, जिसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरे उत्तर भारत में जमाने वाली ठंड हो रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बने चक्रवाती परिसंचरण से तटीय कर्नाटक तक चल रही है। दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है जो औसत स्तर से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

WhatsApp Group Join Now

8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचने की उम्मीद है।आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता