सिरसा में हलोपा कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को हुआ भव्य स्वागत

हपोला कार्यालय पर भव्य स्वागत देखकर गदगद दिखे नायब सैनी और अन्य भाजपा नेता
 | 
 हपोला कार्यालय पर भव्य स्वागत देखकर गदगद दिखे नायब सैनी और अन्य भाजपा नेता

mahendra india news, new delhi

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी सिरसा पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान प्रथम बार प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहुंचने पर हिसारियां बाजार में हलोपा कैंप कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इतना ही नहीं  उन्हें सम्मान स्वरूप पगड़ी भी पहनाई। लोगों के लिए हलोपा की ओर से  जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता इस स्वागत से काफी गदगद दिखाई दिए। प्रदेशाध्यक्ष ने गोबिंद कांडा को ओर देखकर आंखों ही आंखों में उनका धन्यवाद किया।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी  अपनी नियुक्ति के बाद हर जिला में जाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिले रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहली बार सिरसा पहुंचे तो दिल्ली पुल पर भाजपा ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने उनका भव्य स्वागत किया उन्हें बुके भेंट किए। इसके बाद खुली जीप पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, जगदीश चौपडा, गोबिंद कांडा , पूर्व विधायक रामचंद कंबोज, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पवन सैनी जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला आदि सवार थे। जब नायब सैनी हिसारियां बाजार में पहुंचे तो हलोपा कैंप कार्यालय के समक्ष उनका जोरदार स्वागत किया गया। हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के कैंप कार्यालय में भव्य एवं जोरदार स्वागत देखकर नायब सैनी काफ ी गदगद दिखाई दिए। हलोपा जिला प्रधान जय सिंह कुसुंभी ने उन्हें मालाएं पहनाई।

इस अवसर पर हलोपा प्रदेश सचिव कृष्ण लाल सैनी, अंजनी कनोडिया, विनोद कनोडिया,  पप्पु रांझा, सुभाष चौधरी, नवीन मेहरा, नरेश सैनी, स्वामी रमेश साहुवाला,  मदन सैन, महेंद्र सैन, मदनलाल जांगडा, हरफूल शर्मा,  भूप सिंह सैनी,  नवदीश गर्ग, राजू गर्ग,   हरमंदर मराड, शिशु वाल्मीकि, राजन शर्मा, कांता बागड़ी, रोशनी देवी,  आशा कौर, जगजीत कौर, शीला, निर्मला, नीतू रानी,  हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, रवि सैनी, मनदीप सिंह, संजीव शर्मा,  विजय यादव, नितेश मित्तल, अजय गोदारा, केआर सरोहा, मुकेश बोयत, मोहित मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub