home page

अब ऐसा रहेगा मौसम, पश्चिमी हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है

जानिए आने वाले 24 घंटे में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
जानिए आने वाले 24 घंटे में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर है।

पूर्वी मध्य अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र कम चिह्नित हो गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 15 नवंबर के आसपास बंगाल के दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा कर्नाटक केरल तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात संभव है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, रायलसीमा, कर्नाटक, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बरसात और गरज के साथ छींटे पड़े। रात भर हुई बरसात के कारण दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है।