home page

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बिना दहेज के की शादी, शादी के बाद नीरज चोपड़ा गए इस देश

 | 
Olympic medalist Neeraj Chopra got married without dowry, after marriage Neeraj Chopra went to this country
mahendra india news, new delhi

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हाल ही में सोनीपत की हिमानी मोर से शादी की है। बता दें कि दोनों ने 16 जनवरी को सोलन में शादी की। शादी के तुरंत बाद दोनों अमेरिका चले गए हैं। उनके लौटने पर ही प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार नीरज ने बिना दहेज के शादी की है। नीरज ने शादी की रस्म के दौरान सगाई, लग्न व विदाई का एक रुपया व गोला ही लिया। दोनों स्वजनों ने बिना किसी दहेज के शादी की है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि शादी दोनों परिवारों की खुशी और रजामंदी से हुई है। 


आपको बता दें कि पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा दोहरे ओलंपिक पदक विजेता हैं हालांकि वे लो प्रोफाइल रहते हैं। खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के चाचा भीम सिंह ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ शादी की है।


स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा में नीरज चोपड़ा इसलिए है कि उन्होंने शादी कर ली है। चोपड़ा ने हिमानी के साथ सात फेरे लिए। आपको बता दें कि खिलाड़ी नीरज की दुल्हन हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं, हिमानी भी खिलाड़ी हैं। यह शादी 16 जनवरी को शिमला में बहुत ही गोपनीय समारोह में हुई है। जानकारी के अनुसार नीरज चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए अमेरिका गए हैं। आने के बाद प्रीतिभोज देंगे।

नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, 

सूत्रों के के अनुसार नीरज चोपड़ा की पत्नी के पिता का नाम चांद सिंह है। उनकी पत्नी स्वयं भी स्पोर्ट्स प्लेयर है। चोट लगने के कारण से कुछ दिन से खेलों से बाहर थी। सभी परिवार के लोगों को यह रिश्ता गुप्त रखने के लिए बोला गया था। लड़की के पिता भी स्पोर्ट्स प्लेयर थे। शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने स्वयं इंटरनेट मीडिया पर इसका एलान किया। इसी के साथ ही उनके गांव खंडरा में भी खुशी मनाई गई। गांव के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now