हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव में शिवचरण कंडारा सर्वसम्मति से चुने गए ब्रांच प्रधान
संजय दत्त्त को सचिव पद पर दी नियुक्ति

mahendra india news, new delhi
हरियाणा PWD कर्मचारी संघ रजि. 1235 संबंधित HARYANA राज्य कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की जन स्वास्थ्य शाखा द्वितीय सिरसा के बीएंड आर कार्यालय के प्रांगण में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में HARYANA राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व HARYANA PWD कर्मचारी संघ रजि. 1235 के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह गिल द्वारा संयुक्त रूप से अमन व शांति के माहौल में निष्पक्षता से ब्रांच का चुनाव करवाया गया। चुनावों के मौके पर सैकड़ों कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
आपको बता दें कि इस मौके पर सभी ने सर्वसम्मति से शिवचरण कंडारा को ब्रांच का प्रधान, संजय दत्त्त को सचिव, बलवान नेहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। ब्रांच की अन्य कार्यकारिणी में नीतिश चालिया को चेयरमैन, रजनीश, मंगतराम, जगरूप सिंह, भजनलाल को उपप्रधान, मनीष कुमार को संगठन सचिव, सुनील कुमार को प्रेस सचिव, रोबिन कुमार को ऑडिटर, रोहताश कुमार को कार्यालय सचिव व अमरीक सिंह को मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।
HARYANA राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ रजि. 1235 के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह गिल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।