home page

अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह सिरसा श्री खाटू श्याम धाम में लाइव दिखाया जाएगा

16 से 22 जनवरी तक मंदिर प्रांगण में लाइव दिखाई जा रही रामायण, कार सेवक होंगे सम्मानित
 | 
16 से 22 जनवरी तक मंदिर प्रांगण में लाइव दिखाई जा रही रामायण, कार सेवक होंगे सम्मानित

mahendra india news, new delhi

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रभु श्री राम लला विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में SIRSA रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में भव्य श्री राम भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान डा. श्याम सुंदर गुप्ता व भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मंदिर में 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक मंदिर प्रांगण में एलसीडी लगाकर श्रद्धालुओं को श्री रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। यह प्रसारण सुबह 8 बजे से 1 बजे व सांय 5 बजे से 9 बजे तक दिखाया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में भव्य राम दरबार सजाया गया है और दोनों वक्त सुबह व सांय को आरती भी की जाती है। इस सुअवसर पर श्री श्याम परिवार सभी राम भक्तों से आह्वान करता है कि श्री राम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। 

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या से श्री राम लला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण सुबह 11 बजे से 1 बजे तक दिखाया जाएगा। इसके बाद श्री राम के कार सेवकों को सवा 1 बजे सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे श्री राम रसोई प्रसाद (भंडारा) लगाया जाएगा। इसी प्रकार सांय के समय श्री राम दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाकर सांय 7 बजे 3100 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। 

WhatsApp Group Join Now

सांय सवा 7 बजे भजन संध्या आयोजित की जाएगी और भव्य आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिलेगा। इसके बाद प्रभु श्रीराम की आरती होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।