home page

हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में कल ऐसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम की ताजा रिपोर्ट

 
This will be the weather tomorrow in Haryana and other states, know the latest weather report
 | 
 This will be the weather tomorrow in Haryana and other states, know the latest weather report
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में कल 24 फरवरी को कैसा रहेगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 फरवरी तक   परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान कल सोमवार को 24 फरवरी तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। 

परंतु 25 व 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। 


मौसम में पिछले दिनों के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल सोमवार को मौसम में बदलाव की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसी के साथ एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण नागालैंड के ऊपर सक्रिय है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ चुका है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है।

उत्तर बांग्लादेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।

WhatsApp Group Join Now

देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। लद्दाख और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखी गई।

ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्से, सिक्किम, असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट आई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में कहीं-कहीं हल्की बरसात संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की उम्मीद है।