home page

हरियाणा सहित कई प्रदेशों में बदला मौसम, बूंदाबांदी के साथ कई जगह पर बरसात


चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर

 | 
 चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर

mahendra india news, new delhi

मौसम में बुधवार को सुबह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अभीक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 5.8 किलोमीटर ऊपर एक गर्त के रूप में है, यह 32ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रहा है।

चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और haryana पर है। 3 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम देश को प्रभावित करने की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवाएं औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 142-160 नॉट की रफ्तार से चल रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 24 घंटों के बाद पंजाब, haryana, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर india के बाकी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई। सिक्किम और असम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बरसात हुई। haryana के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति देखी गई।

पंजाब, haryana, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, बिहार और ओडिशा में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।