हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में कल ऐसा रहेगा मौसम, मौसम की ताजा रिपोर्ट

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने हरियाणा का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में कल शनिवार यानि 8 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा। हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने की उम्मीद है तथा 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की उम्मीद से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
देशभर की मौसम रिपोर्ट
निजी स्काई मेट एप के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 72 डिग्री पूर्व देशांतर पर 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर सक्रिय है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात दर्ज किया गया। सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरा।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा।
ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बरसात संभव है।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। गुजरात में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।