home page

Temple: विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर भारत में यहां पर बनेगा, यह होगा मंदिर का नाम

मंदिर से साफ दिखेगा ताजमहल, जानिए कहां पर बनेगा मंदिर 

 | 
जानिए कहां पर बनेगा मंदिर 

mahendra india news, new delhi

भारत में अलग अलग प्रदेशों के अंदर अनेक देवी देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। लोग आस्था के साथ साथ मंदिर में आते रहते हैं। उत्तर भारत में अभी गोगामेडी के अंदर भक्तों का तांता लगा हुआ है। अब बात करते हैं नये बनने वाले मंदिर के बारे में आपको वैसे तो पता ही है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है। वहीं विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर भी बनाया जा रहा है, यह मंदिर बन रहा है। भगवान कृष्ण की नगरी में मंदिर बन रहा है।  इस मंदिर के निर्माण का खर्चा 500 करोड़ से भी ज्यादा का है। 

यह मंदिर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बताया जा रहा है। इस मंदिर के एक छोर से टेलिस्कोप के माध्यम से खूबसूरत ताजमहल को भी देखा जा सकता है। बता दें कि यह मंदिर वृंदावन के लिहाज से एक अहम धार्मिक आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है।  इसका काम काफी जोर शोर से चल रहा है। 


ये है मंदिर 
विश्व का सबसे ऊंचा बनने वाले मंदिर की अनेक खास बात हैं। इस मंदिर का नाम चंद्रोदय मंदिर रखा गया है। इसकी नींव की गहराई बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा है। गौरतलब है कि भगवान कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा के वृंदावन में यह मंदिर बन रहा है, इसे विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर कुतुब मीनार से भी 3 गुणा अधिक ऊंचा होगा। 

WhatsApp Group Join Now


बताया जा रहा है कि मंदिर की नींव विश्व की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी 3 गुणा ज्यादा गहरी होगी। मंदिर का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा हो ने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस मंदिर को इस्‍कॉन यानि अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ बना रहा है, इसका शिलान्यास 16 नवंबर 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। इस मंदिर की खूबियों की बात करें तो इसमें लगभग 166 मंजिलें होंगी, मंदिर के चारों ओर 12 आर्टिफिशियल फॉरेस्ट बनाए जा रहे हैं, इन्हें श्रीमद्भागवत और अन्य शास्त्रों में वर्णन किए गए 12 वनों (द्वादशकानन) के मुातबिक ही बनाया जाएगा।