32 बार दुल्हन बनने के बाद भी नहीं बसाया घर, सुहागरात में करती थी ऐसा कांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश
![32 बार दुल्हन बनने के बाद भी नहीं बसाया घर, सुहागरात में करती थी ऐसा कांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश](https://mahendraindianews.com/static/c1e/client/102772/uploaded/069dc40d51c743aa8ce2859359ecc674.jpg)
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जनजाति बाहुल्य इलाके बांसवाड़ा और डूंगरपुर में इस तरह के गिरोह काफी एक्टिव है। ये मामला साल 2022 का है। यहां सागवाड़ा थाने में 2022 में पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को पकड़ा था, जिसने एक दो नहीं, बल्कि पूरे बत्तीस दूल्हों को शिकार बनाया था। इस दुल्हन ने बत्तीस लोगों से शादी की।
इसके बाद सुहागरात पर वो लड़के वालों को नशीली चीज खिला देती थी। फिर घर में रखे कैश और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। जब कई दूल्हों ने एक ही लड़की का स्केच बनवाया, तब पुलिस ने एक्टिव होकर आखिरकार लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट कर लिया। इलाके में ऐसे कई गैंग हैं जो कुंवारे मर्दों को शादी का झांसा देकर फंसा रहे हैं।
ये दलाल गरीब लड़कियों का बहाना देकर शादी के दौरान लड़कों से पैसे लेते हैं। लड़की वाले पैसे लेकर शादी करने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद शादी की सारी तैयारी भी लड़के वाले ही करते हैं।
एक बार शादी हो जाने के बाद मौका मिलते ही दुल्हन सारे पैसे और गहने लेकर गायब हो जाती थी। अभी तक इन दलालों के चक्कर में कई युवा फंस चुके हैं। पुलिस युवाओं को अवेयर करने में जुटी हुई है ताकि आगे शादी के नाम पर और ज्यादा लोग धोखा ना खाएं।