Viral News: देवर के प्यार में दीवानी हुई भाभी, शादी के बीच आकर खोल दिए सारे बंद कमरे वाले राज...

Viral News: यूपी के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक दूल्हे राजा निकाह करने पहुंचे। दुल्हन की दहलीज पर धूमधाम से बारात पहुंची। दूल्हे का जोरदार स्वागत हुआ।
लेकिन तभी अचानक वहां कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। निकाह के बीच ही दूल्हे की भाभी आ पहुंची और उसने जो खुलासा किया उससे सुनने के बाद दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई।
हैरानी की बात ये है कि दूल्हे की भाभी अकेले नहीं, अपने साथ पुलिस को भी लेकर आई थी। खूब हंगामा हुआ और पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने लेकर चली गई। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गुन्नौर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
दो से तीन पहले यहां एक बरात आई थी, जिसमें जमकर हंगामा हो गया। दरअसल दूल्हे की भाभी ने भीड़ के सामने चिल्लाकर बताया कि उसका अपने देवर के साथ कई सालों से अफेयर चल रहा है। देवर ने उसके साथ निकाह करने का वादा किया था पर अब धोखा दे रहा है।
भाभी ने ये भी आरोप लगाया कि देवर ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए है और दोनों लंबे समय से एक साथ रह रहे हैं। घंटों पंचायत चली पर भाभी अपने देवर के साथ ही निकाह पढ़ने पर अड़ी रही। दूल्हे की भाभी के आरोपों के बाद बरात बगैर दुल्हन लौट गई।
पुलिस दुल्हे को अपने साथ थाने ले गई और निकाह में पहुंचे मेहमान अपने घरों को लौट गए। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे की भाभी की शिकायत के तहत जांच शुरू कर दी है। लेकिन ये मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।