Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जल्दी देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
 Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जल्दी देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Haryana Weather: हरियाणा में पिछले 24 घंटों में मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है।

हरियाणा में मौसम में हुए बदलाव के बाद मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार बताए हैं। वहीं, कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हरियाणा में शुक्रवार को आई आंधी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई थी। जहां अकेले पानीपत जिले में ही वन विभाग के अनुसार 1500 से ज्यादा पेड़ गिर गए। वहीं, गांवों और शहर को मिलाकर 2141 खंभे टूटकर गिर गए जिससे कई गांवों की बिजली प्रभावित रही।

आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार
मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार रात को हुई वर्षा से तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हुई। वहीं, 12 मई को भी प्रदेश में अभी वर्षा के आसार है। धूल भरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

बंगाल की खाड़ी से उठे विक्षोभ के कारण हुआ मौसम में बदलाव

बंगाल की खाड़ी से उठ पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। इसके कारण कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। लोगों को इससे दिक्कत भी हुई। हिसार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री था तो वर्षा के चलते नीचे गिरकर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 12 मई को हरियाणा प्रदेश में फिर से कई जगह पर वर्षा हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now


 



 

News Hub