सेहत : अगर आपकी आंतों में खराबी आने पर शरीर में दिखते हैं ऐसे लक्षण, नजरअंदाज किया तो होगी बड़ी परेशानी

mahendra india news, new delhi
आज के समय अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आज आपको बता रहे हैं कि हमारे पाचन तंत्र में आंतों का अहम भूमिका होती है। इसलिए इसे सेहतमंद रखने की हर मुमकिन कोशिश की जानी चाहिए। आंतों में परेशानी होने पर कई बार हमें पता नहीं चल पाता क्योंकि इसकी जानकारी हमें नहीं होती। कई बार जब हम अच्छा महसूस नहीं कर रहे होते तो इसे नॉर्मल प्रॉब्लम समझकर इग्नोर कर बैठते हैं इससे परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
ये हैं आंतों में खराबी आने के लक्षण
ऑटोइम्यून डिजीज
आपको बता दें कि अनहेल्दी डाइट और शरीर में ज्यादा सूजन के स्तर के कारण खराब होने वाली आंत टाइप 1 डायबिटीज, रूमेटोइड आर्थराइटिस और सोरायसिस जैसी अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियों को ट्रिगर कर सकती है।
गैस की समस्या
आपको बता दें कि आंतों में दिक्कत होने पर पेट फूलना, गैस बनना एसिडिटी की समस्या होती है, ऐसे में इसका समय रहते उपचार कराना जरूरी है वरना डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज पर बुरा असर पड़ सकता है.
वजन कम करना होगा मुश्किल
आपको बता दें कि जो व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए आंतों को सेहतमंद रखना जरूरी है। अगर इंटेस्टाइन में परेशानी आएगी तो वेट लॉस प्रॉसेस स्लो हो जाएगा। क्योंकि पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइजेशन का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
मीठी वस्तु खाने की चाहत
आपको बता दें कि अगर आपको हद से ज्यादा मीठी चीजें जैसे मिठाइयां, कैंडीज, केक या शरबत पीने की चाहत हो रही है, तो समझ जाएं कि आपकी आंत की सेहत सही नहीं है और जल्द से जल्द इसका इलाज करना चाहिए ताकि बाद में ज्यादा परेशानी न हो।
किडनी लिवर की सारी गंदगी निकाल देगी यह छोटी सी हरी पत्ती, दो सप्ताह में ही दिखेगा असर
फॉस्फोरिक एसिड से भरपूर cold drinks पीने से होगी इन न्यूट्रिएंट्स की कमी, कमजोरी आएगी हड्डियों में
सुबह के समय नाश्ते में ब्रेड की जगह खाएं गेहूं का दलिया, आपकी सेहत को होंगे 5 जबरदस्त फायदे
अगर आप हरी मिर्च ज्यादा खा रहे हैं तो हो जाए सावधान, वरना कई परेशानियों से आप नहीं बच पाएंगे
केला और सोया समेत यह 9 चीजों से हड्डियां होंगी मजबूत, शरीर बन जाएगा लोहा
इम्यूनिटी की कमी
आपको ये भी बता दें कि अगर आप अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आंतों की सेहत को बेहतर रखना जरूरी है, जब आप सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के शिकार हो रहे हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आंत में खराबी आ गई हो।
यह समाचार आपको जागरूक करने के मक़सद से लिखा गया है। इसे लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले चिकित्सक सलाह जरूर ले।