हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, देख लिस्ट
Sep 10, 2024, 11:59 IST
| 
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहली सूची सोमवार को जारी की थी। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में समझौता नहीं हुआ। कांग्रेस ने आप की मांग को ठुकरा दिया है।
इसके बाद आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि सभी 90 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर देंगे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।