महाशिवरात्रि पर इन वस्तुओं के दान से खुले जाएंगे भाग्य के द्वार, जल्द कट जाएगा दुख भरा वक्त

mahendra india news, new delhi
शिव रात्रि को लेकर अभी से तैयारियां मंदिरों में शुरू हो चुकी है। बता दें कि हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च 2024 को यानि शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा करने पर पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही, दान-पुण्य करने से लाभ होता है। जानते हैं।
आपको बता दें कि भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास माना गया है। हर वर्ष फाल्गुन महीने के कृश्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए देश भर में इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन भगवान शिव की उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही, सभी प्रकार के रोग दोष दूर होते हैं।
ैमहाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान
महाशिवरात्रि के दिन दूध से बनी वस्तु जैसे पनीर, छाछ या खीर व अन्य वस्तु का दान करना शुभ माना गया है, इससे विशेष लाभ होता है। ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान शिव को दूध बहुत प्रिय है, ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वे भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
शिवरात्रि के दिन शिवालय में भोजन, कपड़ों या धन आदि का दान करना भी शुभ फलदायी माना गया है। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भी इन चीजों का दान करने से लाभ होता है. इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मन शांत रहता है।
महाशिवरात्रि के दिन तिल का दान करने से पितृ दोष दूर होता है और इस कारण जिंदगी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। इसी के साथ ही, व्यक्ति के सभी रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
महाशिवरात्रि पर सामर्थ्य के अनुसार चांदी से बना शिवलिंग मंदिर में दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस उपाय का पालन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों में अनाज के दान को भी बहुत महच्वपूर्ण माना गया है। इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन अन्नदान जैसे गेंहू, चावल, दाल आदि का दान करें. अगर अनाज दान करते हैं, इससे घर में कभी अनाज की कमी नहीं होगी और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।