Viral Video: भटूरे में मरी हुई छिपकली देख महिला के उड़े होश, दुकान पर आकर मचाया बवाल, देखें वीडियो
जिसने सबके होश उड़ा दिए। यहां भटूरे के अंदर मरी हुई छिपकली मिली। जिसके बाद बवाल हो गया। इसका वीडियो भी अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दुकानदार से बहस करती नजर आ रही है, बहस की वजह भटूरे में मिली मरी हुई छिपकली है। बताया जा रहा है कि, महिला छोले भटूरे की एक प्लेट पैक करवा कर अपने घर ले गई थी।
Kalesh over a Customer found De@d Lizard in chole bhature while Eating in Delhi
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 2, 2024
pic.twitter.com/3DulO3CuZa
लेकिन खाते समय जब उसे उसमें से मरी हुई छिपकली मिली तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद महिला वापस दुकान पर आई और हंगामा शुरू हो गया। ये वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। वीडियो में आगे महिला को स्टॉल के मालिक के साथ भयंकर बहस करते सुना जा सकता है।
वीडियो में आगे दुकानदार अपनी गलती मानते हुए आश्वासन देता है कि वह ध्यान रखेगा और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा। लेकिन ये वीडियो देखने के बाद लोग हैरान है।