हरियाणा का मौसम : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बरसात, बरसात को लेकर चेतावनी जारी

 | 
  हरियाणा का मौसम : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बरसात, बरसात को लेकर चेतावनी जारी
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में मानसून की पिछले दो तीन दिनों में कम बरसात हुई। प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं, इसी बीच सोमवार रात्रि से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसर कई जिलों में तो बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहेगा।


इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रक्षा बंधन पर्व के दिन करनाल, पानीपत और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।


20 अगस्त और 21 अगस्त को भारी बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यात्रि 19 अगस्त की रात्रि से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात की संभावना है। वहीं 21 अगस्त को लेकर भी भारी बरसत का अलर्ट पहले ही जारी कर लिया है। 

WhatsApp Group Join Now

 
 

News Hub