home page

हरियाणा के सिरसा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे व दो बेटियां

 | 
हरियाणा के सिरसा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे व दो बेटियां
mahedra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा में 24 वर्ष की महिला ने दो बेटे व दो बेटियां को जन्म दिया है। जो सिरसा में ये नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि चार बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली महिला रज्जो देवी पहली बार मां बनी है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला व सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।


महिला की जैसे ही डिलवरी हुई, इसके बाद से खुशी के मौके पर स्वजनों मेंं जश्न का माहौल है। बच्चों की देखभाल के लिए दादी, परदादी और नानी तक घर में मौजूद हैं। 

सिरसा के सरकारी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, ये बोले चिकित्सक
महलिा रज्जो देवी को 14 मई 2025 को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने सीजर ऑपरेशन कर चारों बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई। अस्पताल के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि यह केस उनके करियर का एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण और दुर्लभ मामला रहा।

"
 अल्ट्रासाउंड में सामने आई थी तीन बच्चों की जानकारी
आपको बता दें कि रज्जो की शादी 2024 में टीटू खेड़ा गांव के सोनू से हुई थी, जो खेती और मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार में मां, दादी, भाई और बहन रहते हैं। तीसरे माह में जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो डॉक्टरों ने 3 बच्चों की जानकारी दी थी, लेकिन डिलीवरी के वक्त चौथे बच्चे की पुष्टि हो गई। 

WhatsApp Group Join Now

रज्जो की सास और मां ने बताया कि जब चार बच्चों का पता चला, तो घर के हर सदस्य ने उसकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसके बाद डिलीवरी के तीन दिन बाद रज्जो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बच्चों को नर्सरी में रखा गया। 20 दिन बाद 4 जून को सभी को एक साथ डिस्चार्ज कर दिया गया। 


बच्चों के पिता के अनुसार हर बच्चे की एक्टिविटी अलग है। भूख लगने का समय भी अलग-अलग होता है। गर्मी का मौसम है, तो घर में कूलर भी लगवा दिए हैं।"


 मां और बच्चे दोनों की जान को रहता है खतरा: डॉक्टर
डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि एक मां के शरीर पर चार बच्चों का दबाव चार गुणा अधिक होता है। ऐसे केस में तो वक्त से पहले डिलीवरी होती है, जो आमतौर पर 32वें सप्ताहे में हो जाती है। ऐसे केस बेहद रिस्की होते हैं।"