हरियाणा में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी आंधी चलने के साथ होगी झमाझम बरसात

 | 
Weather will change again in Haryana from this day, there will be heavy rain along with dust storm
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। धूलभरी आंधी चलने के साथ बरसात होगी। इसके लिए हरियाणा के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 
मौसम को लेकर बताया कि  हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। 


इस दौरान उत्तरपश्चिमी व  पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर  दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है परंतु 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बरसात भी संभावित जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित। परंतु इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।


आंधी चलने के साथ आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम में आज मंगलवार यानि 29 अप्रैल 2025 को भी कई जगह पर मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर सहित देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि कल देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। 

WhatsApp Group Join Now


उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी राज्यों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप जारी
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार के दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लू का अलर्ट जारी है, और बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा, जिससे चिलचिलाती धूप परेशान करेगी।

News Hub