home page

हरियाणा के इन 4 शहरों में AQI पहुंचा 400 पार, 10 शहरों में हवा हुई जहरीली

हरियाणा में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़कर 689 हो गए है। हरियाणा के 4 शहर के ऐसे हैं जहां AQI 400 पार पहुंच गया है।
 | 
हरियाणा के इन 4 शहरों में  AQI पहुंचा 400 पार


हरियाणा में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़कर 689 हो गए है। हरियाणा के 4 शहर के ऐसे हैं जहां AQI 400 पार पहुंच गया है। इन शहरों में पानीपत, करनाल, जींद और रोहतक में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। 

वहीं 10 शहर ऐसे हैं जहां की आबोहवा खराब है। इन 10 में से 4 शहरों में AQI 300 से ऊपर है जिसमें कुरुक्षेत्र, धारूहेड़ा, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, सोनीपत और सिरसा में AQI 200 से ऊपर है। सुबह इन शहरों में स्मॉग का असर देखा जा सकता है।

वहीं नेशनल हाईवे से गुजरते समय खेतों में पराली जलते हुए देखी जा सकती है मगर सरकारी रिकॉर्ड में उनका जिक्र नहीं है। हरसैक की रिपोर्ट में 3 जगह कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में एक-एक स्थान पर पराली जली मगर हाईवे से गुजरते समय कई स्थानों पर आगजनी के केस देखे जा सकते हैं।


सोनीपत में दो इंडस्ट्रीज को नोटिस


वहीं प्रदूषण फैलाने वाले कारणों पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। पराली के साथ-साथ इंडस्ट्रीज पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। सोनीपत में प्रदूषण फैलाने पर 2 इंडस्ट्रीज को सील किया गया है। वहीं 13 इंडस्ट्रीज को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा 6 डीजी सेट को भी सील किया गया है। अन्य ईकाई पर 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now