home page

अब दस फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम को लेकर बड़ी खबर

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
 
 | 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। अब मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी एरिया में निचले स्तर की हवाएं बीते कुछ दिनों की तरह मजबूत स्थिति में रहेंगी, ऐसे में अगले कुछ दिन मैदानों के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 फरवरी तक यहां शुष्क और बर्फीली तेज हवाएं चल सकती हैं। 


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। 12.6 किलोमीटर ऊपर 145 नॉट तक जेट स्ट्रीम की की हवाएं उत्तर भारत के ऊपर चल रही हैं। पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी संभव है। मेघालय, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात संभव है। ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now